जशपुर शिक्षा विभाग न्यूज: चार प्राचार्य हटाए गए, अर्धवार्षिक परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम रिजल्ट...

Update: 2023-01-20 08:33 GMT

जशपुर। अर्धवार्षिक परीक्षा में 50 प्रतिशत से कम रिजल्ट आने पर 4 प्राचार्यों को हटा दिया गया है. कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल ने समीक्षा बैठक के दौरान स्कूलों के अर्धवार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट देखा और इस आधार पर कार्यवाही करते हुए चार प्राचार्यो को हटाया गया है. उनकी जगह नए प्राचार्यों को प्रभार दिया गया है.

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। 4 हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को हटा दिया गया है. छमाही परीक्षा परिणाम में छात्रों के 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट आए थे. मिली जानकारी के मुताबिक मनोरा विकास खंड के हायर सेकंडरी स्कूल खरसोता, अलोरी, आस्ता और दुलदुला विकास खंड के अलोरी प्राचार्य को हटा गया है. कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल के प्राचार्य की समीक्षा बैठक ली थी. बैठक में अधिवार्षिकी परीक्षा के परिणाम और स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली थी. कलेक्टर ने खराब रिजल्ट आने वाले स्कूलों के प्राचार्य को बदला है. कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने समीक्षा के दौरान जिन स्कूलों का अधिवार्षिक परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आया है. उन स्कूलों के प्राचार्य को बदला गया और दूसरे प्राचार्य को प्रभार दिया गया है.

Tags:    

Similar News