रायपुर 28 जुलाई 2022 I जगद्गुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हुडको, भिलाई (छ.ग.) में हरियाली दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. व्ही.सुजाता ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की हरेली को पर्व के रूप में मनाने का प्रमुख कारण सभी लोगों को छ.ग. की परंपराओं से जोड़ना एवं गर्व का अनुभव करना है। कार्यक्रम प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष मधुमिता सरकार ने कहा कि हरेली छ.ग. का प्रमुख त्यौहार है। इस त्योहार से छ.ग. की ग्रामीण कृषि संस्कृति एवं आस्था जुड़े हुए है। महाविद्यालय में हरियाली दिवस (हरेली) के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा औषधीय पौधों को रोपित किया गया एवं सभी ने हरे कपड़े पहनकर हरियाली की महत्ता को समझते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया। संपूर्ण कार्यक्रम को महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने मिलकर सफल एवं संपूर्ण बनाया।