प्राचार्य पदोन्नति हेतु टीएल बी संवर्ग के लिए तय रेशियों के अनुसार प्रतिवेदन मंगाने की मांग छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की

2023 की तुलना में 2024 में टीएलबी संवर्ग के पद घटाने का कारण स्पष्ट करें विभाग: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

Update: 2024-07-07 12:00 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा,  लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा गत वर्ष 28 जून 2023 को प्राचार्य टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति के लिए व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला (टी संवर्ग) से प्राचार्य, उ.मा.वि. टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति के लिए पिछले वर्ष 1.04.2023 की वरिष्ठता सूची के अनुसार प्रस्ताव, जिसमें गोपनीय चरित्राली एवं अचल सम्पत्ति विवरण मंगाया गया था जिसमें व्याख्याता टी संवर्ग 01.04.2023 की वरिष्ठता सूची के स.क. 01 से 1100 तक, व्याख्याता (एल.बी.) टी संवर्ग 01.04.2023 की वरिष्ठता सूची के स.क. 01 से 550 तक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला टी संवर्ग 01.04.2023 की वरिष्ठता सूची के स.क. 01 से 650 तक जानकारी मंगाई गई थी।

जबकि वर्तमान में 4 जून 2024 को जारी व्याख्याता टी संवर्ग का 1.04.2024 की अंतरिम वरिष्ठता सूची के स.क्र 01 से 1270 तक, व्याख्याता (एल.बी.) संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची के स.क्र 01 से 408 तक, प्रधान पाठक (माध्य. शाला) 01.04.2024 की अंतरिम वरिष्ठता सूची के स.क्र 01 से 1012 तक जानकारी मंगाया गया है।

दोनों वर्ष के संख्या में काफी अंतर है, जहां एक ओर टीएलबी संवर्ग के लिए पूर्व वर्ष की तुलना में कम संख्या में प्रतिवेदन मंगाये गए हैं वहीं नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों के लिए संख्या काफी बढ़ा दी गई है जो कि भर्ती नियम के प्रावधानों के विपरित है और इससे भ्रम एवं शंका की स्थिति उत्पन्न हो रही है. एक वर्ष पश्चात रिक्त पद बढ़ना था जबकि कम किया गया है जो कि आपत्तिजनक है।

4 जून 2024 को जारी आदेश के अनुसार प्रधान पाठक (माध्य. शाला) का स.क्र 1012 तक जानकारी मंगाया गया, यदि यह जानकारी सही है तो यह 4048 का 25 प्रतिशत 1012 होता है इस अनुसार व्याख्याता टी संवर्ग व व्याख्याता टी एल बी संवर्ग का भी भर्ती एवं पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 में तय रेशियों के अनुसार अनुपातिक सरल क्रमांक में जानकारी मंगाया जावे। ई संवर्ग में जो जानकारी मंगाया गया है वह निर्धारित रेशियों में सही है।

Tags:    

Similar News