CG Yuktiyuktakaran News: राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी ने BJP अध्यक्ष किरण देव से युक्तियुक्तकरण पर की चर्चा...

CG Yuktiyuktakaran News: राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी ने BJP अध्यक्ष किरण देव से युक्तियुक्तकरण पर की चर्चा...

Update: 2025-05-23 05:48 GMT

CG Yuktiyuktakaran News: रायपुर। 22 मई को राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी एवं शालेय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री विवेक कुमार शर्मा ने जगदलपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद दुबे के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के निज निवास में भेंट कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं खासकर युक्तियुक्तकरण के संबंध में चर्चा किया और निवेदन किया कि विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को रोका जाए।

विवेक शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब पर्याप्त संख्या में शिक्षक हों, प्राथमिक शालाओं में कैसे पांच कक्षाओं को पढ़ाने 2 शिक्षक पर्याप्त होंगे ,प्रत्येक कक्षा के लिए एक शिक्षक जरूरी है,वैसे ही मिडिल, हाई, एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में विषयवार विद्यार्थीयों की दर्ज संख्या के आधार पर पर्याप्त शिक्षक हों। मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में किरण देव से चर्चा कर सकारात्मक समाधान निकालने का आग्रह किया ।

Tags:    

Similar News