CG Yuktituktkaran Breaking: युक्तियुक्तकरण को सीएम विष्णुदेव साय ने ठहराया बच्चों के हित में, देखिये वीडियो उन्होंने और क्या बोला...

CG Yuktituktkaran Breaking: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को जायज ठहराते हुए कहा है कि ये छत्तीसगढ़ के बच्चों के हित में है। प्रदेश के 300 से अधिक स्कूल शिक्षक विहीन हैं, तो 5000 सिंगल टीचर के भरोसे हैं तो कई स्कूल ऐसे, जहां बच्चों से अधिक शिक्षक हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि असंतुलन को दूर करने युक्तियुक्तकरण जरूरी है।

Update: 2025-05-27 07:19 GMT

CG Yuktituktkaran Breaking: रायपुर। मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने आज पूछा कि युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक कल मंत्रालय का घेराव करने वाले हैं। 

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण को लेकर 21 शिक्षक संगठनों ने मंत्रालय घेराव का ऐलान किया है। 28 मई को शिक्षक साझा मंच के द्वारा मंत्रालय का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घेराव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जब पत्रकारों ने पूछा कि कल शिक्षकों के द्वारा युक्तियुक्तकरण को लेकर मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।

इस सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, देखिए युक्तियुक्तकरण बच्चों के हित में हैं। आज पूरे प्रदेश में अनबैलेंस है, कहीं हमारे 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। तो 5 हजार स्कूल एक शिक्षिकिय है और कई स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चे से ज्यादा शिक्षक है। इस असमानता को समान करने के लिए युक्तियुक्तकरण है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में काफी बढ़ावा होगा और बच्चे के हित में युक्तियुक्तकरण हैं।

यहाँ देखिए वीडियो 

Full View

Tags:    

Similar News