CG Teacher News: शिक्षक पदोन्नति में खेला: छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ ने मंत्री के सामने विभागीय अफसरों की खोली पोल...

CG Teacher News: शिक्षक पदोन्नति में डीपीआई के अफसरों ने गजब का खेला किया है। नियमित शिक्षकों को छोड़कर शिक्षक एलबी को लेक्चरर के पद पर पदोन्नति देने के लिए डीपीसी करा दी और सूची भी जारी कर दी है। आश्चर्य की बात ये कि डीपीआई के अफसरों ने 2024 के बजाय 2023 की वरिष्ठता सूची से पदोन्नति कर दिया है। आपाधापी और फर्जीवाड़ा के इस खेल में नियम कायदे को भी दरकिनार कर दिया है। छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिलकर संचालनालय के अफसरों द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर अपनी बात रखी। संघ के पदाधिकारियों ने नियमित व शिक्षक एलबी का साथ-साथ डीपीसी और पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है।

Update: 2026-01-02 05:57 GMT

CG Teacher News: रायपुर। शिक्षक पदोन्नति में डीपीआई के अफसरों ने गजब का खेला किया है। नियमित शिक्षकों को छोड़कर शिक्षक एलबी को लेक्चरर के पद पर पदोन्नति देने के लिए डीपीसी करा दी और सूची भी जारी कर दी है। आश्चर्य की बात ये कि डीपीआई के अफसरों ने 2024 के बजाय 2023 की वरिष्ठता सूची से पदोन्नति कर दिया है। आपाधापी और फर्जीवाड़ा के इस खेल में नियम कायदे को भी दरकिनार कर दिया है। छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिलकर संचालनालय के अफसरों द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर अपनी बात रखी। संघ के पदाधिकारियों ने नियमित व शिक्षक एलबी का साथ-साथ डीपीसी और पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ ने शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव से उनके निवास पर मुलाकात कर व्याख्याता पदोन्नति हेतु हुई डीपीसी में नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय तिवारी ने नियमों व कायदे की जानकारी देते हुए मंत्री को बताया कि राजपत्र एवं भर्ती पदोन्नति नियमों में ई एवं एलबी संवर्ग के शिक्षकों का एक साथ डीपीसी का प्रावधान है।

डीपीआई ने ई संवर्ग के शिक्षकों को छोड़कर केवल एलबी संवर्ग की डीपीसी कर दिया है। शिक्षक एलबी की वरिष्ठता सूची 2024 में जारी की गई थी। संचालनालय के अफसरों ने 2023 की वरिष्ठता सूची से पदोन्नति कर दी है। यह सीधेतौर पर सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों का उल्लंघन है। संघ ने इस बात की जांच कराने की मांग की है कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी करने के पीछे किसकी मंशा हो सकती है। नियमों के विपरीत इस तरह की पदोन्नति करने की जल्दबाजी क्यों की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री काे बताया कि पदोन्नति के लिए अपनाए गए मापदंड का शिक्षक संघों ने विरोध जताते हुए इस पर रोक की मांग डीपीआई के अफसरों से की थी। आश्वासन देने के बाद उसी दिन एक घंटे के भीतर पदोन्नति सूची जारी कर दी गई। जल्दबाजी में सूची जारी करने के पीछे क्या कारण हो सकता है। इस बात की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पदोन्नति में नियमों का किया सीधेतौर उल्लंघन

  • संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री को नियमों का हवाला देते हुए बताया कि व्याख्याता पद का नियोक्ता एवं पदोन्नतिकर्ता संचालक होता है, किंतु एलबी शिक्षक से व्याख्याता पदोन्नति आदेश उपसंचालक स्तर के अधिकारी द्वारा जारी की गई है।
  • मुख्य मंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने मैनुअल कार्य पर रोक लगाई है वहीं राज्य का शिक्षा विभाग होते हुए भी ई ऑर्डर की बजाय सब कुछ मैनुअल किया है।

मंत्री ने पदाधिकारियों से पूछा, क्या चाहते हैं

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों की बातों को ध्यान से सुना और पूछा, आप क्या चाहते हैं। इस पर प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इन तमाम विसंगतियों को दूर कर नियमों के अनुसार ई एवं एल बी संवर्ग की डीपीसी एवं पदोन्नति एक साथ कराई जाए। विभिन्न न्यायालयीन मामलों का शीघ्र निपटारा कराया जाए। डीएड डिग्रीधारी शिक्षकों को ब्रिज कोर्स से बीएड कराने की मांग रखी। मंत्री ने सचिव स्कूल शिक्षा को एक साथ डीपीसी कराने निर्देश दिया। ब्रिज कोर्स को लेकर प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है। प्रतिनिधि मंडल में संतोष विश्वकर्मा , नंद कुमार सिन्हा,प्रभात यादव,राजेश नायक सहित 75 शिक्षक प्रधान पाठक शामिल थे।

Tags:    

Similar News