CG School News: स्कूलों का समय बदला, गर्मी का कहर, स्कूलों के समय को लेकर इन दो जिलों के डीईओ ने जारी किया आदेश, पढ़ें

CG School News: छत्तीसगढ़ के दो जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोनों जिलों के डीईओ ने यह आदेश जारी किया है...

Update: 2026-03-16 10:15 GMT

CG School News: कोण्ड़ागांव-जीपीएम। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीईओ ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कोण्ड़ागांव और जीपीएम जिले में संचालित होने वाले स्कूल अब नए समय पर संचालित होंगे।

दरअसल, कोण्ड़ागांव और जीपीएम में इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। विद्यायर्थियों के सेहत को ध्यान में रखते हुए दोनों जिलों में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

कोंण्ड़ागांव में संचालित होने वाले एक पाली में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक।

ऐसी शालाएं जहाँ कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं 7ः30 से 11ः30 तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं 12 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी।

वहीं, स्थानीय हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षाएं व ओपन स्कूल परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही संचालित होगी।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूल समय में परिवर्तन

16 मार्च आज से प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल की वर्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। समय सारणी में दिए गए समयानुसार परीक्षाएं संचालित करने जिले के सभी स्कूल प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक 16 मार्च से सुबह 7ः30 बजे से 11ः30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए गए है। यह आदेश जिले के सभी अशासकीय और शासकीय शालाओं पर लागू होगा।


Tags:    

Similar News