CG Sarva Shikshak Sangh: प्रदीप पाण्डेय बने "सर्व शिक्षक संघ" के नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने दिया था इस्तीफा...

Update: 2023-10-30 15:48 GMT
CG Sarva Shikshak Sangh: प्रदीप पाण्डेय बने "सर्व शिक्षक संघ" के नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने दिया था इस्तीफा...
  • whatsapp icon

CG Sarva Shikshak Sangh: रायपुर। "सर्व शिक्षक संघ" के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे के इस्तीफा के बाद आखिरकार आज संघ को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। ज्ञात हो की आज से लगभग एक माह पूर्व "सर्व शिक्षक संघ" के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने 3 वर्ष की कार्यकाल पूर्ण होने की स्थिति में बायलार्ज नियमों का पालन करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु प्रदेश सचिव से प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु आग्रह किया था इसके बाद संघ के प्रदेश सचिव विनय मौर्य ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूरे प्रदेश के साथियों से नामांकन आमंत्रित किया था जिसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदीप पाण्डेय के नामांकन दाखिल करने के पश्चात संगठन के अन्य किसी भी व्यक्ति ने नामांकन दाखिल नहीं किया और इस तरह नामांकन दाखिल करने के अंतिम तिथि के पश्चात आज प्रदीप पाण्डेय को संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया ।

कौन है प्रदीप पाण्डेय

प्रदीप पाण्डेय शासकीय प्राथमिक शाला भरारी में 2007 से सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं और उन्हें कई संगठनों में विभिन्न पदों पर काम करने का लंबा अनुभव है साथ ही वे शिक्षाकर्मी आंदोलनो में सक्रिय भूमिका में रहते थे। सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति के मुद्दे को सर्वप्रथम उठाने वाले चंद लोगों में से एक प्रदीप पाण्डेय भी रहे हैं। काफी गंभीर और सुलझे हुए व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता के कारण शिक्षकों के बीच में लोकप्रिय भी हैं।

विवेक दुबे की भूमिका पर सवाल

इधर सर्व शिक्षक संघ के लोकप्रिय अध्यक्ष विवेक दुबे ने जिस प्रकार स्वयं से अपने पद से इस्तीफा दिया उसे आम शिक्षकों ने काफी सराहा क्योंकि प्रदेश के इतिहास में विवेक दुबे एकमात्र प्रदेश अध्यक्ष है जिन्होंने खुद से समय पूर्ण होते ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया । इधर नए अध्यक्ष बनते ही यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब विवेक दुबे पूरी तरीके से संघ संगठन से अलग हो गए हैं या फिर नई जिम्मेदारी के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News