CG-Principal Arrested: प्राचार्य गिरफ्तार, छात्रों के सामने देवी देवताओं का अपमान, वीडियो हुआ था सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस ने पकड़ा
CG-Principal Arrested: छत्तीसगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुंज किशोर है।
CG-Principal Arrested: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। प्राचार्य पर स्कूल के छात्रों के सामने हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। आरोपी प्राचार्य का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार किया है।
जानिए मामला
दरअसल, स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर के द्वारा विद्यालय के छात्रों के सामने हिन्दू-देवी देवताओं के प्रति अपमान जनक टिप्पणी कर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत किया था। प्राचार्य का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था।
इधर, जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो मामले को गंभीरता से लेते हुये रिपोर्ट दर्ज किया गया। साथ ही थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 धारा 299 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कुंज किशोर पामगढ को पकड़ा जिसको हिरासत में लिया। गया पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 15 दिसम्बर को रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. रामदुलार साहू, आर यशवंत पाटले एवं थाना पामगढ़ स्टाफ योगदान रहा।