CG बड़ी कार्रवाई: महिला प्राचार्य और 2 व्याख्याता सस्पेंड, गंभीर अनियमितता में सरकार ने की कार्रवाई

Update: 2023-06-02 10:32 GMT

बिलासपुर। महिला प्राचार्य व एक महिला तथा एक पुरूष व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। अनियमितताओं के संबंध में एनपीजी ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था।

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में शासकीय हाई स्कूल बहतराई जिला बिलासपुर की प्राचार्य निशा तिवारी, व्याख्याता जितेंद्र कुमार ध्रुव, व्याख्याता एलबी अल्का सिंह को निलंबित किया गया है।

स्कूल की प्राचार्य निशा तिवारी दिनांक 18.07.2022 से 25.09 2022 तक कुल 70 दिनों तक भैषजिक अवकाश में रही थी। उनके अवकाश में रहने के दौरान व्याख्याता एलबी श्वेता सिंह प्रभारी प्राचार्य के पद पर थी। इस दौरान स्कूल में पदस्थ व्यख्याता एलबी अल्का सिंह व व्याख्याता जितेंद्र कुमार ध्रुव ने भी अवकाश लिया। दोनों ने प्रभारी प्राचार्य अल्का सिंह को अवकाश के लिए आवेदन देने की बजाय निशा तिवारी को दे दिया। और निशा तिवारी ने खुद भी अवकाश में रहने के बावजूद उनका अवकाश स्वीकृत कर लिया।

प्राचार्य निशा तिवारी ने बिना विद्यालय समिति के सहमति के स्कूल के 20 स्टूल एक कोचिंग संचालक को दे दिए। बच्चों से रेडक्रॉस के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने, शाला अनुदान की राशि को बगैर शाला विकास समिति के अनुमोदन के खर्च करने, प्रभारी प्राचार्य को स्कूल के समस्त प्रभार नही सौपनें,रिकार्ड अव्यवस्थित रखने के चलते उन्हें व जितेंद्र ध्रुव तथा अल्का सिंह को निलंबित कर जेडी ऑफिस बिलासपुर में अटैच किया गया है।





Tags:    

Similar News