Btech ke bad Mtech karen ya MBA: बीटेक के बाद M.Tech या MBA (IIM) क्या चुनें? जानिए करियर और सैलरी को लेकर कौनसा कोर्स करना है सही!

Btech ke bad Mtech karen ya MBA: बीटेक या बीई पूरी करने के बाद हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आगे की पढ़ाई के लिए क्या चुना जाए। MTech करूं या MBA की तरफ बढ़ूं? यह फैसला सिर्फ डिग्री का नहीं बल्कि पूरे करियर की दिशा तय करने वाला है। दोनों ही रास्ते अपनी जगह बेहतरीन हैं लेकिन आपके लिए कौन सा सही है, यह आपके इच्छा पर निर्भर करता है। अगर बात सिर्फ पैसे की करें तो MBA में शुरुआत से ही ज्यादा कमाई दिखती है। लेकिन MTech भी कम नहीं है! आइए विस्तार से समझते हैं कि कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा।

Update: 2025-12-06 07:19 GMT

Btech ke bad Mtech karen ya MBA: बीटेक या बीई पूरी करने के बाद हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आगे की पढ़ाई के लिए क्या चुना जाए। MTech करूं या MBA की तरफ बढ़ूं? यह फैसला सिर्फ डिग्री का नहीं बल्कि पूरे करियर की दिशा तय करने वाला है। दोनों ही रास्ते अपनी जगह बेहतरीन हैं लेकिन आपके लिए कौन सा सही है, यह आपके इच्छा पर निर्भर करता है। अगर बात सिर्फ पैसे की करें तो MBA में शुरुआत से ही ज्यादा कमाई दिखती है। लेकिन MTech भी कम नहीं है! आइए विस्तार से समझते हैं कि कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर रहेगा।

MBA क्या है?

एमबीए यानी Master of Business Administration एक मैनेजमेंट डिग्री है, जिसे कोई भी ग्रेजुएट छात्र कर सकता है। इसमें फाइनेंस, मार्केटिंग, स्ट्रैटेजी और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। इसका प्रवेश मुख्य रूप से CAT, MAT और SNAP जैसी परीक्षाओं से होता है। इसके अच्छे कॉलेज जैसे IIM अहमदाबाद, बैंगलोर, कलकत्ता, ISB और FMS से MBA करने पर शुरूआती सैलरी आमतौर पर 20–35 लाख रुपये सालाना तक होती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बिजनेस चलाना और जल्दी हाई सैलरी पाना चाहते हैं।

M.Tech क्या है?

इसका पूरा नाम Master of Technology है, यह एक तकनीकी डिग्री है, जिसे ज्यादातर B.Tech या BE वाले छात्र ही करते हैं। इसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, AI जैसे टेक्निकल सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं। इसमें प्रवेश मुख्य रूप से GATE परीक्षा के जरिए होता है। IIT, NIT, IISc जैसे टॉप इंस्टीट्यूट से M.Tech करने पर शुरूआती सैलरी 15 से 25 लाख रुपये सालाना होती है।

दोनों की Salary में बड़ा अंतर

जब बात सैलरी की आती है तो MBA आगे नजर आता हैं। टॉप बिजनेस कॉलेज जैसे IIM अहमदाबाद, बैंगलोर और कलकत्ता से MBA करने वाले स्टूडेंट्स को लगभग 30 से 35 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलता है। वहीं IIT और NIT से MTech करने वालों की औसत सैलरी 20 से 25 लाख रुपये के बीच होती है। MBA की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप शुरू से ही मैनेजमेंट और लीडरशिप रोल्स में काम करते हैं जिनकी इंडस्ट्री में ज्यादा डिमांड और बेहतर पेमेंट होती है।

जॉब रोल्स(Job Roles) में अंतर

MBA आपको इंडस्ट्री बदलने की आजादी देता है। आप IT से FMCG में जा सकते हैं और फाइनेंस से हेल्थकेयर में शिफ्ट हो सकते हैं। ऐसा MTech में नहीं मिलता, यहां ज्यादातर टेक्निकल चीजों में ही बंधे रहते हैं।

MTech करने के बाद आप मुख्य रूप से टेक्निकल फील्ड में ही काम करते हैं।

  • डिजाइन इंजीनियर
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंजीनियर,
  • AI और ML इंजीनियर,
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर,
  • VLSI डिजाइनर
  • डेटा साइंटिस्ट

MBA के बाद आपके सामने करियर ऑप्शन बहुत है जैसे

  • प्रोडक्ट मैनेजर
  • मार्केटिंग मैनेजर
  • ब्रांड मैनेजर
  • इन्वेस्टमेंट बैंकर
  • फाइनेंशियल एनालिस्ट
  • ऑपरेशन हेड
  • गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसी कंपनियों में जॉब

दोनों कोर्स की फीस और किसे चुने

सैलरी के साथ साथ कोर्स की फीस और उससे मिलने वाले रिजल्ट को भी देखना जरूरी है। टॉप IIM कॉलेजों में MBA की फीस 17 से 25 लाख रुपये के बीच होती है। यह काफी महंगा है लेकिन इसका परिणाम भी शानदार होता है। MTech प्रोग्राम MBA की तुलना में बहुत सस्ते होते हैं। IIT और NIT जैसे सरकारी संस्थानों में फीस सिर्फ 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच होती है।

अब बात करते है कि किसे चुनना ज्यादा सही है! तो यह पूरी तरह से आपकी रुचि पर निर्भर करता है। अगर आप कोडिंग, डिजाइन और टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्विंग में अच्छी जानकारी रखते हैं तो MTech आपके लिए सही है। यदि आप लोगों को मैनेज करना पसंद करते हैं, बिजनेस स्ट्रैटेजी में रुचि है या अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो MBA आपके लिए बेस्ट है।

Tags:    

Similar News