3400 पदों पर प्रमोशन: इस संभाग में रिक्त पदों की जानकारी हुई सार्वजनिक....जेडी ने जारी की सूची

Update: 2023-03-24 13:52 GMT
3400 पदों पर प्रमोशन: इस संभाग में रिक्त पदों की जानकारी हुई सार्वजनिक....जेडी ने जारी की सूची
  • whatsapp icon

Full View

NPG न्यूज

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में 3400 पदों पर प्रमोशन होगा। संयुक्त संचालक ने इसकी सूची जारी कर दी है। संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय जिस अंदाज के लिए जाने जाते हैं उसी अंदाज से वे रिजल्ट दे रहे हैं। हाईकोर्ट से स्टे हटते उन्होंने सबसे पहले सरगुजा संभाग में ही प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है और यह सूची अंबिकापुर से जारी हुई है। जबकि अन्य जिलों और संभागों में ऐसा नहीं हो पाया है। अब संयुक्त संचालक कार्यालय से 20 तारीख के डेट पर जारी हुई सूची भी सार्वजनिक हो गई है जिसमें यह बता दिया गया है की अलग-अलग संख्या में कितने पदों पर पदोन्नति होनी है। विषय वार संख्या जारी करते हुए पदोन्नति हेतु पात्र सूची का विवरण सरल क्रमांक के साथ दे दिया गया है जिससे अभ्यर्थियों को यह पता चल जाएगा कि उनका नाम सूची में आ रहा है कि नहीं । देखें सूची...



 


Tags:    

Similar News