पाकिस्तान में भूकंप.. 20 की मौत.. 200 से अधिक घायल.. कई इमारतों को गंभीर नुक़सान

Update: 2021-10-07 00:53 GMT

नई दिल्ली,7 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान में गुरुवार तड़के क़रीब तीन बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसमें कम-से-कम 20 लोगों के मरने की खबरें है, जबकि 200 से उपर घायल हुए हैं. पाकिस्तान के हरनेई इलाके में आए भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है।
तड़के तीन बजे जबकि यह भूकंप आया लोग घरों में गहरी नींद में सो रहे थे,इस वजह से माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या ज़्यादा हो सकती है।भूकंप से कई मकानों ज़मींदोज़ हो गए हैं।
पाकिस्तान सरकार ने माना है कि प्रारंभिक तौर पर भूकंप से 200 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जबकि बीस की मौत हुई है। घायलों और मृतकों के आंकडे बढ़ सकते हैं।

Similar News