इस वजह से ट्रोल्स हुई सोनाक्षी सिन्हा, कहा- शर्म करो और कुछ पॉजिटिविटी सीखो..

Update: 2020-05-15 06:27 GMT

मुंबई 15 मई 2020. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने सन-किस्ड सेल्फी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने ह्यूमर के साथ एक कैप्शन लिखा था। सोनाक्षी ने लिखा था कि यह मेरी आज की संडे सेल्फी है। हालांकि, मुझे पता नहीं कि आज कौन-सा दिन है। सोनाक्षी के इस पोस्ट को फैन्स ने एक तरफ पसंद किया तो दूसरी ओर कुछ ने इन्हें जमकर ट्रोल किया। शायद सोनाक्षी को ट्रोल करने का लोगों को एक और बहाना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा कि हां, आप तो रामायण के सभी किरदारों को भूल गई थीं फिर यह क्या चीज है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे यह डिप्रेशन में हैं। शायद सलमान खान ने इन्हें अपने नए गाने में जगह नहीं दी इसलिए, बेचारी। इसके अलावा तीसरे यूजर ने लिखा कि कैलेंडर देखें, आज बुधवार है।

Tags:    

Similar News