DPI ने व्याख्याता प्रमोशन के लिए 7 दिन के भीतर मंगाया डिक्लेयरेशन……गोपनीय चरित्रावली को लेकर इन निर्देशों का करना होगा पालन

Update: 2021-08-29 02:44 GMT

रायपुर 29 अगस्त 2021। स्कूल शिक्षा में प्रमोशन को लेकर डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों को नया निर्देश जारी किया है। स्नाकोत्तर और ट्रेंड उच्च श्रेणी शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को व्याख्याता टी संवर्ग में पदोन्नति में गोपनीय चरित्रावली को लेकर ये आदेश जारी किया गया है। डीपीआई ने सभी संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया है कि वो गोपनीय चरित्रावली को लेकर डिक्लेयरेशन दें।

डीपीआई ने इस डिक्लेयरेशन को 7 दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है ताकि प्रमोशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। आदेश में कहा गया है कि स्नाकोत्तर और ट्रेंड उच्च श्रेणी शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को व्याख्याता बनाने के प्रमोशन के लिए गोपनीय चरित्रावली का मतांकन एवं अचल संपत्ति विवरण उपलब्ध कराया गया गया है। गोपनीय चरित्रावली लिखने वक्त डिक्लेयरेशन अगर नहीं दिया गया है तो 7 दिन के भीतर डीपीआई को उपलब्ध करायें।

डिक्लेयरेशन में इन बातों को लिखना जरूरी होगी।

“प्रमाणित किया जाता है कि पदोन्नति प्रस्ताव में अंकित स्नाकोत्तर और ट्रेंड उच्च श्रेणी शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को व्याख्याता को उनके गोपनीय चरित्रावली में अंकित टीकाओं के संबंध में संसूचित किया गया है एवं इस संबंध में किसी प्रकार की दावा आपत्ति लंबित नहीं है। संबंधितों को विरूद्ध किसी भी प्रकार का विभागीय जांच-न्यायालीयन प्रकरण नहीं है तथा इनके पिछले 5 साल की गोपनीय चरित्रावली तथा संपत्ति विवरण कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है”

To all JD CG 26-Aug-2021 12-00-36
Tags:    

Similar News