नई दिल्ली 3 अप्रैल 2020 दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना वायरस बड़ी आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है. कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के बचाव करने की सलाह दी जा रही है. उनमें से एक है सोशल डिस्टेंसिंग. हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. उनमें से एक सवाल भी है कि क्या कोरोना वायरस सेक्स से फैलता है?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि कोरोना वायरस सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीज नहीं है. लंदन के डॉक्टर एलेक्स जॉर्ज का कहना है, ‘अगर आप किसी के साथ पहले से ही रिलेशनशिप में हैं और शख्स के साथ एक तरह के ही माहौल में रह रहे हैं तो उस माहौल में किसी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए. हालांकि, अगर आप दोनों में से किसी को भी कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको दूरी बना लेनी चाहिए और अपने ही घर में आइसोलेशन में चले जाना चाहिए.
आप भले ही एक साथ क्यों ना रहते हों, लक्षण दिखने पर आपस में कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखें.’ अगर आपमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण भी हैं और अगर आप अपने पार्टनर से कोई दूरी नहीं रखते हैं तो निश्चित रूप से आपका पार्टनर भी कोरोना से संक्रमित हो जाएगा.
वहीं इस समय नए लोगों से शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपमें कोरोना खतरा बढ़ने की संभावना हो सकती है. कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण ऊपर से नहीं दिखाई देते हैं. हाल ही में चीन में ऐसे कई मामले देखे गए हैं जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण ना दिखने के बावजूद वो संक्रमित पाए गए थे. अगर आपको लगता है कि आप पूरी तरह से फिट हैं तब भी आप इस बीमारी को दूसरे तक पहुंचा सकते हैं. नजदीकी संपर्क और किस करने से यह और लोगों तक भी जा सकता है.
डॉक्टर एलेक्स का कहना है कि अगर आपने किसी को किस किया है या आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जिसमें अब कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लें और अपने लक्षणों को भी बारीकी से देखें. अगर आपमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो सतर्क हो जाइए. अगर आपके लक्षण गंभीर हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपना टेस्ट कराएं.
क्या ओरल सेक्स सेफ है?
डॉक्टर कुलकर्णी का कहना है कि जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि अगर आपके पार्टनर में कफ, छींक और बुखार के कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो दूरी बनाकर रहना ही सेफ है।
क्या मैं सेक्स करने के दौरान फेस मास्क लगाकर कोरोना वायरस से बच सकता हूं?
डॉक्टर कुलकर्णी का कहना है कि मैं नहीं कहूंगी सेक्स के दौरान मास्क लगाकार कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इससे भी आपके इंफेक्ट होने के बहुत ज्यादा चांस हैं।
डॉक्टर कुलकर्णी की सलाह है कि अपने पार्टनर से अलग रहकर ही आप सेफ रह सकते हैं।
कोरोना वायरस से बचने के लिए बेडरुम में हमें क्या करना चाहिए ?
बेडरुम में जाने से पहले आपको सबसे पहले अपने कपड़े बदलने चाहिए, इसके अलावा अपनी चप्पलें भी बदलनी चाहिए। वहीं अपने आपको सेनिटाइज करना चाहिए। आप नहाना चाहिए और अपने कपड़े 24 घंटे के लिए बाहर ही टांग देने चाहिए। अगर आपके पार्टनर में कोरोना वायरस के कोई लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो 24 घंटे मास्क लगाकर रहना चाहिए।