होटल में गलत काम: कमरे में इस हाल में मिले प्रेमी जोड़े, नजारा देखकर पुलिस के भी उड़े होश...

Update: 2022-03-26 08:23 GMT

लखनऊ 26 मार्च 2022। उत्तरप्रदेश फिराेजाबाद जनपद में टूंडला हाईवे किनारे होटलों में चल रहा अनैतिक धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर में पुलिस ने उसायनी क्षेत्र स्थित होटल पर छापामार कर वहां से तीन युवक-युवतियों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। हाेटल मैनेजर मौके से भागने में सफल हो गया। होटल को सील करने के साथ ही संचालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

पुलिस को हाईवे किनारे, एटा रोड के होटलों में अनैतिक कार्यों की शिकायतें मिल रहीं थीं। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एफएसओ देवेंद्र कुमार, टूंडला थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने उसायनी वैष्णोधाम मंदिर से चंद कदम की दूरी पर संचालित हो रहे होटल जीआरजे में छापा मारा।

यहां तीन युगल आपत्तिजनक हालत में मिले। प्रेमी युगलों को इस हालत में देख पुलिस टीम की भी शर्म के नजरें झुक गईं। छापे के बीच में ही होटल संचालक, मैनेजर और अन्य लोग भाग निकले। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह ने बताया कि होटल को सील कर दिया गया है।

उसायनी क्षेत्र में संचालित कई होटलों पर चुनाव से पहले तत्कालीन एसडीएम डा.बुशरा बानो ने भी छापामार कार्रवाई की थी। यहां आधा दर्जन से अधिक प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में मिले थे।

Tags:    

Similar News