रणवीर सिंह बनेंगे पापा?...एक्टर से मीडियाकर्मी ने पूछा- कब बन रहे हैं पापा... रणवीर बोले- दीपिका लौट आए...

Update: 2022-05-29 12:39 GMT

मुंबई, 29 मई 2022। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इवेंट में रणवीर मीडियाकर्मियों दीपिका को लेकर उनसे काफी सवाल किए गए। इस बीच एक्टर से सवाल पूछा गया कि आखिर वे पापा कब बन रहे हैं? रणवीर ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के सामने इस बात का जवाब दिया और बताया कि आखिर उनकी फैमिली प्लानिंग क्या है।

रोहित शेट्टी के सामने जब रणवीर से बेबी प्लानिंग के बारे में बात की गई, तो वो शरमाये नहीं. रणवीर ने बेझिझक होकर सवाल का जवाब दिया। वो कहते हैं कि दीपिका पादुकोण अभी कान्स फिल्म फेस्टिवल में हैं। जब वो लौट आएं, तो उन्हीं से इसका जवाब मांग लेना। रणवीर के जवाब के आगे हर कोई हंस कर निशब्द हो गया।

प्रमोशनल इवेंट में रणवीर ने उनके और दीपिका के रिलेशनशिप पर भी बात की। रणवीर ने बताया कि उन्होंने 2012 से डेटिंग शुरू की थी. 4 साल शादी को हो चुके हैं। इस तरह से वो एक-दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं। पर आज भी रणवीर को उनका रिश्ता नया सा लगता है। हर दिन दीपिका कुछ नया करके उन्हें सरप्राइज करती रहती हैं। रणवीर ने अपने को रिश्ते कभी मीठा तो कभी स्पाइसी बताते हुए कहा कि दीपिका ही उनकी सब कुछ हैं।



Tags:    

Similar News