ब्लू जींस, ऑरेंज टॉप, उर्फी जावेद की डोरी पर टिकी खुली टॉप... फैंस बोले- क्या पहनीं हो
मुंबई I उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया अपने अतरंगी आउटफिट और विवादों के लिए जानी जाती हैं.उर्फी आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.उर्फी जावेद को हाल ही में उर्फी का नया लुक चर्चा में बना है, जिसे देखकर आप यकीनन अपनी आंखे बंद करने पर मजबूर हो जाएंगे।
उर्फी जावेद हमेशा ही फैशन की दुनिया में बवाल मचाती हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को आप पसंद करें या नहीं लेकिन इग्नोर बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। उर्फी एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने महज एक डोरी पर टिकी ऑरेंज कलर की टॉप पहन कर कहर ढा रही हैं। उनकी ये टॉप भले ही फुल स्लीव्स हो, लेकिन फ्रंट से वो ओपन ही नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने डेनिम जींस कैरी की है। साथ ही बन बनाकर अपने बालों को स्टाइल दिया है। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस ने इस वीडियो को जमकर लाइक और कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा – उर्फी क्यूट लग रही है, दूसरे यूजर ने लिखा– नीस आउटफिट, वही एक और यूजर ने लिखा- ये क्या पहनीं हो. देखिए वीडियो...