SEX रैकेट में दो महिला गिरफ़्तार: हवाई अड्डे पर देह व्यापार गिरोह का हुआ भंडाफोड़, गोवा भेजी जा रही थीं युवतियां
मुंबई 20 अक्टूबर 2021। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दा फाश किया है जो महिलाओं को देह व्यापार में काम करने को मजबूर करता था। इसके लिए ग्राहकों के साथ उन्हें घूमने भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था. जहां दोनों एक कपल बनकर जाते थे। क्राइम ब्रांच की यूनिट को जानकारी मिली थी कि साल 2020 में वैश्या व्यवसाय में गिरफ़्तार एक महिला अपने पार्टनर के साथ मिलकर इसी क्राइम को दूसरी तरह से अंजाम दे रही है। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाकर दो महिलाओं को गिरफ़्तार कर लिया और दो महिलाओं को जिन्हें इस व्यवसाय में ढकेला जा रहा था उन्हें रेस्क्यू कर शेल्टर होम भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देश के टूरिस्ट क्षेत्रों में मुंबई से युवतियां भेजी जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर गिरोह के सदस्यों से संपर्क साधा और सौदा तय किया। दो पुलिस वालों ने नकली ग्राहक बनकर युवतियों को साथ में लिया और गोवा जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और दोनों महिलाओं को भी मुक्त कराया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिलाएं दो दिन के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए सौदा तय करती थीं। इस दौरान वह टूरिस्ट प्लेस चुनने का विकल्प ग्राहकों को देती थीं। उन्होंने बताया कि गोवा की डिमांड इसमें सबसे ज्यादा है। एक साल पहले देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। यह महिला पुलिस के चंगुल से छूटने के बाद दोबारा देह व्यापार का गिरोह चलाने लगी। बुधवार को हुई कार्रवाई में भी उसी महिला का नाम सामने आया है।