रांची 12 मई 2022. शादी से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकराने के बाद पलट गई है. घटना में चार युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. वहीँ गंभीर रूप से घायल लोगों को एमजीएम अस्पताल लाया गया है.
जानकारी के अनुसार नीमडीह निवासी सोनू सिंह मुंडा की शादी चांडिल थाना अंतर्गत रामगढ़ में 11 मई को शादी थी. शादी में मिनी ट्रक पर डीजे बाजा लाया गया था. शादी होने के बाद आज सुबह मिनी ट्रक से 15 से 16 बाराती वापस लौट रहे थे. इस दौरान चिल्गू शहरबेड़ा स्थित पुल के पास ट्रक बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया.
मृतकों में नीलम सिंह मुंडा, सुनील सिंह मुंडा, शैलेन्द्र मछुवा और भीम सिंह मुंडा (सभी सरायकेला के नीमडीह निवासी) शामिल हैं. इधर, रघुनाथ सिंह मुंडा, दीपक सिंह मुंडा, रुपेश मछुवा, सोनू सिंह मुंडा, बलराम यादव, लव सिंह मुंडा, सोनू सिंह मुंडा, बुद्धेश्वर सिंह मुंडा, अर्जुन सिंह मुंडा, विकास महतो, मनीष सिंह मुंडा, अजय कुमार महतो, शिबू मछुवा और बुधु लोहार घायल हैं.
इधर सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर घायल व मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पूरे अस्पताल में लोगों की चीख गूंज उठी. पुलिस ने चारों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भीज दिया है.