आदिवासियों के कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रमुखों को ही न बुलाने पर समाज ने किया हंगामा, मुख्य अतिथि बनाये गए प्रभारी मंत्री भी नही पहुँचे
बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2021। जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित सम्भाग स्तरीय नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में आदिवासियों को ही महत्व नही मिलने से नाराज आदिवासी समाज ने कार्यक्रम के उदघाटन में हंगामा किया। और कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे, जिसकी वजह से कार्यक्रम दो घण्टे लेट से शुरू हो सका।
बिलासपुर के जरहाभाठा स्थित आदिवासी छात्रावास में सम्भाग स्तरीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन आज दोपहर 12 बजे से किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत नेता प्रतिपक्ष, संसदीय सचिव,विधायक आदि को अतिथि बना कर बुलाया गया था।
हालांकि जिले के प्रभारी मंत्री किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में शामिल नही हो पाए। उनकी जगह संसदीय सचिव रश्मि सिंग ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के शुरू होते ही आदिवासी समाज के पार्षद सूरज मरकाम समेत अन्य पदाधिकारीयो ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी। समाज के लोगो का कहना था कि हमारे समाज के कार्यक्रम में हम लोगो को गई नही बुलाया गया है,और न ही महत्व दिया गया है। समाज के लोग कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। समाज के लोगो का कहना था कि कार्यक्रम का विरोध नही है पर समाज के प्रमुख लोगो को कार्यक्रम में नही बुलाने का दुःख है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग सीएल जायसवाल के गलती मानने व भविष्य में इस तरह की गलती दुबारा न होने का आश्वाशन देने के बाद मामला शांत हुआ।