स्वामी सत्यरूपानंद जी नहीं रहे, शाम चार बजे होगा अंतिम संस्कार, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर बताया अपूरणीय क्षति

Update: 2022-02-27 09:52 GMT

रायपुर,  27 फरवरी 2022। रामकृष्ण मिशन के विवेकानंद आश्रम के सचिव स्वामी सत्यरूपानंद का आज पूर्वान्ह 11.30 बजे देहावसान हो गया। राजधानी के एक निजी नर्सिंग होम में वे तीन दिन से भर्ती थे। वहीं आज उन्होंने अंतिम सांस लीं। स्वामी सत्यरूपानंद जी के निधन से विवेकानंद आश्रम से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है।

स्वामी सत्यरूपानंद जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विवेकानंद आश्रम में रखा जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे महादेव घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसे व्यक्तिगत के साथ ही अपूरणीय क्षति बताया है। 

Tags:    

Similar News