मर्डर मिस्ट्री सुलझाओ-18 करोड़ इनाम पाओ: 20 साल से अनसुलझे हत्या के मामले में इनाम की राशि 11 करोड़ से बढ़ाकर 18 करोड़ की गई

Update: 2021-10-18 10:29 GMT

एनपीजी डेस्क, 18 अक्टूबर 2021। एक वकील की हत्या के 20 साल पुराने अनसुलझे केस को सुलझाने वाले को 18 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। न्याय विभाग ने इसका ऐलान कर दिया है। पहले यह राशि 11 करोड़ थी। साथ ही, लोगों से भी अपील की गई है कि वे आरोपी को पकड़ने में मदद करें और इनाम पाएं। दरअसल, मामला वाशिंगटन के सिएटल में फेडरल प्रॉसिक्यूटर की हत्या का है। 11 अक्टूबर 2001 में थॉमस वेल्स नाम के फेडरल प्रॉसिक्यूटर को उनके घर घुसकर अज्ञात आरोपी ने सेमी ऑटोमैटिक हैंडगन से शूट किया था। उस समय वेल्स की उम्र 49 साल थी। विश्व की टॉप की जांच एजेंसी एफबीआई ने दो सिद्धांत पर काम शुरू किया। एक पायलट पर वेल्स की हत्या कराने का शक किया गया, क्योंकि वेल्स ने उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा किया था। दूसरा, ड्रग्स तस्करी के केस में भी वेल्स ने वकालत की थी। हालांकि दोनों ही लीड के आधार पर एफबीआई ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। आखिरकार वाशिंगटन के पश्चिमी जिले के यूएस अटॉर्नी निकोेलस ब्राउन ने समारोह में इनाम की राशि बढ़ाने का ऐलान किया जिससे केस को सुलझाने में मदद मिले। ब्राउन इस केस के छठे वकील हैं। इस दौरान ब्राउन ने कहा कि भले ही 20 साल बाद भी केस अनसुलझा है, लेकिन न्याय विभाग इसे सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Similar News