गाड़ी में बैठने से मना करने पर सैलून संचालक की चाकू मार कर हत्या, दो आरोपी पुलिस गिरफ़्तार
बिलासपुर 27 अक्टूबर 2021। मोटर साइकिल में बैठे युवक को उठने के लिये कहना सैलून के संचालक व कर्मचारी को इतना महंगा पड़ गया कि नाराज युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी की जान ही चली गयी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक तवरेज दो वर्ष से तिफरा के सैलून में बाल काटने का काम करता था। सैलून तिफरा निवासी ओम प्रकाश यादव का है। मामले में प्रार्थी तिफरा निवासी ओम प्रकाश यादव ने पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 26/10/2021को जनरेटर को अपना पिक अप से काली ढाबा से लेकर कुंदरा पारा में उतार कर वापस भारतीय नगर आते समय महाराणा प्रताप चौक पर अपने ड्राइवर संजू यादव ,कर्मचारी तबरेज खान ,राहुल गोस्वामी को उतारकर भारती नगर पर पिकअप खड़ा कर वापस मिनी बस्ती सुलभ के पास मोटरसाइकिल में पहुंचकर अपने ड्राइवर व कर्मचारी को घर चलने के लिए बोला उसी समय मेरी मोटरसाइकिल पर एक लड़का बैठा था जिसे मैं मोटरसाइकिल से उठने के लिए बोला तो वह लड़का मोटरसाइकिल से उठा, पर उसका एक साथी अजय उर्फ अज्जू खांडे मेरी मोटरसाइकिल से चाबी को निकाल लिया मैं उससे चाबी क्यों निकाला बोला तो अजय उर्फ अज्जू मेरे को मां बहन का अश्लील गाली गुप्तार करने लगा मना करने पर तवरेज खान चाबी लेने के लिए उसके पास गया तो अज्जू उर्फ अजय खांडे ने चाकू निकाल कर हत्या करने की नियत से तबरेज खान के पेट में जोर से चाकू मारा जिससे तबरेज के पेट में चोट लगकर खून निकलने लगा उसका एक अन्य साथी जिसका नाम चीकू है उसने हाथ मुक्का से मारपीट किया है मैं और संजू बीच बचाव किए तो मेरे सिर को चाकू से बाई आंख के पास मारा वह हथेली में उंगली में चोट आया है संजू के दोनों हाथ के अंगूठे के पास चोट लगकर खून निकला है दोनों एक दूसरे को उनके नाम से पुकार रहे थे रिपोर्ट तत्काल आहत को सिम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान आहत तवरेज की मृत्यु हो गई दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू बरामद किया गया है।