अमीर महिला ने बनाया 15 साल छोटा बॉयफ्रेंड, हर महीने देती है 11 लाख की सैलरी... ​कराती है यह काम

Update: 2021-10-15 06:07 GMT

नईदिल्ली 15 अक्टूबर 2021। अक्सर रिलेशनशिप के कई अजब-गजब मामले सामने आते रहते हैं। कई बार दोनों की उम्र में काफी फासला होता है लेकिन वे एक दूसरे को काफी प्यार करते हैं तो कभी उम्र के फासले के बावजूद कई कारण सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां एक महिला अपने बॉयफ्रेंड से 15 साल बड़ी है और वह अपने बॉयफ्रेंड को हर महीने सैलरी भी देती है। इसके बदले वह अपने बॉयफ्रेंड से कई काम कराती है।

दरअसल, जूली नाम की महिला ने TikTok अकाउंट @julie.withthebooty पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कई बातें बताई हैं। जूली की उम्र 44 साल है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड 29 साल का है। जूली ने कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करती है, ताकि वो उससे कुछ भी करा सके। जूली अपने बॉयफ्रेंड से खाना बनाने से लेकर पूल की सफाई तक, घर के सारे काम कराती है। महिला ने अपने TikTok Video में बताया है कि इसके लिए वो अपने बॉयफ्रेंड को हर वो चीज़ लाकर देती है, जो उसे चाहिए। 

इस 44 वर्षीय महिला ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड को करीब 15 लाख रुपये हर महीने देती है। महिला का बॉयफ्रेंड उम्र में उससे 15 साल छोटा है। महिला ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करती है, ताकि वो उससे कुछ भी करा सके। जूली अपने बॉयफ्रेंड से खाना बनाने से लेकर पूल की सफाई तक, घर के सारे काम कराती है। इतना ही नहीं सैलरी के अलावा वह अपने बॉयफ्रेंड को सभी चीजें लाकर देती है, जो उसकी जरूरत है।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला का बॉयफ्रेंड भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए समर्पित है। वो सब कुछ करता है, जो उसकी गर्लफ्रेंड कराना चाहती है। फिर चाहे वो घर की सफाई हो या दूसरे अन्य काम हो। दोनों की उम्र के अंतर होने के बावजूद भी वह उसकी परवाह नहीं करता है। वह ज्यादातर समय अपनी गर्लफ्रेंड के ही घर पर रहता है।

Similar News