घर में घुसकर महिला से बलात्कार: घर पर महिला को अकेली देख केबल ऑपरेटर ने किया बलात्कार, थाने में शिकायत दर्ज...

Update: 2022-03-14 07:49 GMT

दुर्ग 14 मार्च 2022। एक केबल ऑपरेटर ने एक महिला के घर घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरसअल ये पूरा मामला भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम ढाल सिंह साहू निवासी रामनगर स्कूल, जो केबल ऑपरेटिंग का काम करता है। शनिवार दोपहर को एक से दो बजे के बीच आरोपी वैशाली नगर क्षेत्र में बिल वसूली के लिए गया था। इस दौरान पीड़ित 36 वर्षीय महिला के घर भी पहुंचा। महिला घर मे पूजा कर रही थी, वहीं उसका आठ वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महिला को अकेले देखकर आरोपी की नीयत बदल गई और टीवी देख रहे बच्चे को उसी कमरे में बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर इस घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत काम पर गए अपने पति को फोन पर की, जिसके बाद इस पूरे मामले में वैशाली नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags:    

Similar News