रणवीर सिंह, की इन छोड़ी हुई फिल्मों से बना एक्टर का करियर, लिस्ट में हैं 5 नाम... जानिए

Update: 2022-07-06 06:39 GMT
रणवीर सिंह, की इन छोड़ी हुई फिल्मों से बना एक्टर का करियर, लिस्ट में हैं 5 नाम... जानिए
  • whatsapp icon

मुबंई I बॉलीवुड के मस्तमौला और टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर कम समय में ही लोगों के दिलों में खास जगह बना ली लेकिन यह सब कुछ इतना आसान भी नहीं था। रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात के जरिए फिल्मी दुनिया में एंट्री तो मार ली थी लेकिन इस फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थे। बैंड बाजा बारात में मेकर्स रणवीर नहीं बल्कि रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि रणबीर कपूर ने डेट्स ना हो पाने की वजह से उस वक्त इस फिल्म का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद यह फिल्म रणवीर सिंह के खाते में आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ डेब्यू फिल्म ही नहीं ऐसी कई और रणबीर कपूर की छोड़ी हुई फिल्में हैं जो बाद में रणवीर सिंह ने पूरी की। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई भी की।

दरअसल, रणबीर कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों को लात मारी थी। इस लिस्ट में गली बॉय, बेफिक्रे, दिल धड़कने दो, गोलियों की रासलीला रामलीला और बैंड बाजा बारात के नाम शामिल हैं। इन पांचों ही फिल्मों को बाद में रणवीर सिंह से साइन किया और एक-एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा करोबार ही किया। हालांकि दिल धड़कने दो ने उम्मीद मुताबिक कमाई नहीं कई थी। बॉलीवुड की हिट मशीन बन चुके रणवीर सिंह आने वाले दिनों में भी लोगों के दिलों पर राज करने की तैयारी में हैं। इस समय रणवीर सिंह के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। एक के बाद एक वह कई फिल्में साइन करते जा रहे हैं। जल्द ही वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्कस, बैजू बावरा, तख्त, सिंबा 2 और अन्नियन रीमेक है।

Tags:    

Similar News