Ranveer Singh Controversy: न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर ने पुलिस को दिया बयान, जानिए और कौन-कौन से एक्टर न्यूड होकर मचा चुके हैं बवाल

Update: 2022-08-29 10:46 GMT

मुंबई I मस्त मौला एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों में चर्चा में है, इसकी वजह है रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट। इस फोटोशूट की वजह से रणवीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ। साथ ही रणवीर के बोल्ड फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हुई थी। इस पर रणवीर सिंह ने अपना बयान मुंबई पुलिस को दर्ज करा दिया है। सोमवार सुबह जांच अधिकारी के सामने रणवीर पेश हुए। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया।

रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज

रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर में लिखा था कि बॉलीवुड को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी थी। उनके खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है। रणवीर के खिलाफ एक एनजीओ ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा था इस फोटोशूट को देखकर महिलाओं को शर्म आने लगी है। उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया से हटाने की मांग की थी। एक्टर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी। जिसके बाद लोगों ने इन फोटोज पर अलग- अलग प्रतिक्रिया दी थी। रणवीर को बॉलीवुड से खूब सपोर्ट मिला था।

बता दें कि रणवीर सिंह को हाल में जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। कुछ वक्त पहले ही रणवीर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की है।

रणवीर से पहले ये एक्टर भी हो चुके है न्यूड

राहुल खन्ना

रणवीर सिंह से पहले एक्टर राहुल खन्ना ने भी अपनी एक न्यूड लुक पर बवाल मचा चुके हैं।

जॉन अब्राहम एक्टर जॉन अब्राहम ने बिना कपड़ों के सोफे पर बैठे हुए अपनी न्यूड फोटो शेयर की थी। उन्होंने सिर्फ तकिए संग पोज दिया था।

मिलिंद सोमन न्यूड फोटोशूट कराने का ट्रेंड अगर किसी ने शुरू करने वाले मॉडल मिलिंद सोमन ने कई सालों पहले मॉडल और मिस इंडिया मधु सप्रे संग न्यूड फोटोशूट कराया था। वो एक बार नहीं, बल्कि कई बार न्यूड फोटोशूट करा चुके हैं।

अभी हाल में 55वें जन्मदिन पर मिलिंद ने न्यूड फोटो शेयर किया था।

न्यूड फोटोशूट में अक्षय कुमार भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी सालों पहले ऐसा फोटोशूट कराया था।

Tags:    

Similar News