प्रियंका चोपड़ा की मां ने शेयर की तस्वीर... फोटो देख दामाद निक जोनस ने किया ऐसा कमेन्ट... सोशल मीडिया में वायरल

Update: 2022-03-17 13:08 GMT

मुंबई 17 मार्च 2022. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा ने एक फोटो शेयर की हैं. इस तस्वीर पर प्रियंका के पति और मधु के दामाद निक जोनस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, मधु चोपड़ा ने ब्लू कलर की ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की है जो उनके गोवा ट्रिप की है. इस फोटो पर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं निक जोनस ने कमेंट किया, सासु जी का लुक काफी किलिंग है.

निक के इस कमेंट पर सभी दोनों सास-दामाद की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले मधु ने निक और प्रियंका के बेबी को लेकर कहा था, मैं नानी बनने के बाद काफी खुश हूं. फिलहाल मेरी नातिन का नाम नहीं रखा गया है. पंडित जी जब नाम फाइनल करेंगे तब नाम रखा जाएगा.

बता दें कि प्रियंका और निक जनवरी में बेटी के पैरेंट्स बने हैं. दोनों सेरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं. प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी.


Tags:    

Similar News