प्राचार्या सरिता गुप्ता जिले की उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में हुईं सम्मानित, कोरोना काल में किया आउटस्टैंडिंग काम

Principal Sarita Gupta honored as excellent teacher of the district, outstanding work done during Corona period

Update: 2022-02-16 15:55 GMT

बेमेतरा, 16 फरवरी 2022। जिले में पढ़ाई तुहर द्वार 2.0 मे सर्वश्रेष्ठ योगदान के फलस्वरुप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा के प्राचार्य श्रीमती सरिता गुप्ता को जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन प्रेमसाय टेकाम के द्वारा घोषणा की गई थी कि कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तारतम्य में जिला बेमेतरा शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा द्वारा श्रीमती सरिता गुप्ता को सम्मानित किया गया यह सम्मान श्रीमती सरिता गुप्ता द्वारा विगत करोना काल से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। साथ ही इस सम्मान समारोह में बेमेतरा डाइट प्राचार्य श्री भुवाल बेमेतरा समग्र शिक्षा से डीएमसी कमोद ठाकुर, एपीसी कमल नारायण शर्मा तथा जिले के 36 अन्य शिक्षक भी सम्मिलित हुए।

Similar News