पिंक गश्त: रायपुर पुलिस की अभिनव पहल.... महिला पुलिस रायपुर की महिलाओं को अपराधों से बचने के लिए बताएँगी सेफ़्टी टिप्स

Update: 2021-11-25 12:48 GMT

रायपुर 25 नवम्बर 2021. महिला पुलिस के माध्यम से रायपुर की महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना, महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना, कुछ होने पर पुलिस को आसानी से सम्पर्क करने प्रेरित करना, सोशल मीडिया को लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताना, हेल्पलाइन नम्बर प्रचारित करना ही इसका उदेश्य होगा.

रायपुर पुलिस की सभी महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, चाहे वो थाने में पदस्थ हों, या किसी कार्यालय में, सभी मिलकर महीने में एक बार 2-3 दिन का अवेयरनेस ड्राइव चला कर रायपुर की महिलाओं/लड़कियों से मिलेंगी. मार्केट एरिया, शॉपिंग मॉल्ज़, गर्ल्ज़ हॉस्टल, गर्ल्ज़ कॉलेज इत्यादि जगहों पर महिला पुलिस की टीम जाएँगी. इस पिंक गश्त के दौरान रायपुर महिला पुलिस रायपुर की महिलाओं को अपराधों से बचने के बारे में बताएँगी. सेफ़्टी टिप्स देंगी. कुछ घटना होने पर या होने की आशंका पर पुलिस से बेहिचक सम्पर्क करने प्रेरित करेंगी. पुलिस के हेल्पलाइन नंबर्स, WhatsApp नम्बर शेयर करेंगी. रायपुर में कार्यरत महिलाओं, हॉस्टल इत्यादि में रहने वाली लड़कियों को रायपुर में सेफ़्टी के सम्बंध में कॉन्फ़िडेंट फ़ील कराएँगी.

25 नवंबर शाम पिंक गश्त की शुरुआत की जा रही है. रायपुर पुलिस ने शहर में 25, 26 aur 27 नवंबर को पिंक गश्त हेतु कुल 15 टीमें गठित की हैं. सभी टीमों को कुछ टार्गेट एरिया दिया गया है. ज़िले की कुल 152 महिला पुलिस इसमें शामिल हैं.

Similar News