VIDEO: न घोड़ी, न कोई गाड़ी, बैतूल में बुलडोजर पर निकली इंजीनियर दूल्हे की बारात...

Update: 2022-06-24 04:00 GMT

नईदिल्ली I  मध्य प्रदेश के सिविल इंजीनियर दूल्हा बुलडोजर पर अपनी दुल्हनिया लेने गया। बुलडोजर पर दूल्हे के साथ उसके परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। सही में, इस अनोखे दृश्य को जिसने भी देखा उसने वीडियो बनाने में देर नहीं लगाई, जिसका नतीजा है कि क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

यह घटना मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड के झल्लार गांव की है। जहां बुधवार को सिविल इंजीनियर दूल्हा बुलडोजर पर अपनी दुल्हनिया लेने गया। बुलडोजर पर दूल्हे के साथ उसके परिवार की दो महिलाएं भी सवार थीं। सही में, इस अनोखे दृश्य को जिसने भी देखा उसने वीडियो बनाने में देर नहीं लगाई, जिसका नतीजा है कि क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है।  इस वीडियो को ट्विटर में शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मध्यप्रदेश के बैतूल में बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से में बैठा है। दरअसल, इस बारात में दूल्हे की सवारी को छोड़ बाकी साजो समान आम बराता वाला है। मतलब, बैंड-बाजा है, लोग नाच रहे हैं और गजब लाइटें भी हैं।

Tags:    

Similar News