नितिन भंसाली ने प्रेरणा आश्रम में मौजूद दृष्टिबाधित बालिकाओं से बंधवाई राखी, रक्षा करने का संकल्प भी लिया
रायपुर. भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेता और पब्लिक इशू सोशल फाउंडेशन के चेयरमैन नितिन भंसाली ने आज लगातार बारहवें वर्ष राजधानी के हीरापुर स्तिथ प्रेरणा आश्रम में दृष्टिबाधित बालिकाओं से राखी बंधवाई. साथ ही उनकी रक्षा किए जाने का संकल्प लेकर उनकी खुशहाली, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए उनके साथ समय व्यतीत किया.