नहीं रहे लक्ष्मी नारायण दुबे, लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे, कल होगा अंतिम संस्कार
बिलासपुर। लोरमी के प्रतिष्ठित नागरिक लक्ष्मी नारायण दुबे का 81 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा डबरीपारा बिलासपुर स्थित निवास से सुबह 10 बजे सरकंडा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे राज्य नोडल एजेंसी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जनसंपर्क प्रबंधक अनुराग दुबे एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता अनुपम दुबे के पिता थे। विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त स्व. लक्ष्मी नारायण दुबे भारतीय मजदूर संघ में प्रदेश पदाधिकारी रहे। बाल्य अवस्था से वे संघ से जुड़े रहे। बचपन से संघ की शाखाओं में वे सक्रिय रहे।