Mla saurabh singh biography in hindi:-विधायक सौरभ सिंह का जीवन परिचय

Mla saurabh singh biography in hindi:- विधायक सौरभ सिंह जांजगीर जिले के अकलतरा विधानसभा से दूसरी बार गिधयक निर्वाचित हुए हैं। पहली बार 2008 मे वे बसपा से विधायक चुने गए थे। सौरभ सिंह अकादमिक जीवन में भी कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं। वे दो बार यूपीएससी सिविल सर्विसेज ( 1998 व 1999) के साक्षात्कार तक पहुँच चुके है। उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछवाने व धार्मिक स्थलों पर लाइटिंग करवाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इसके अलावा वे अपने विधानसभा क्षेत्र के 30 असिंचित गाँवो में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयासरत है।

Update: 2023-04-13 07:11 GMT

एनपीजी डेस्क:-

पिता का नाम :- स्व. धीरेंद्र कुमार सिंह

जन्म तिथि- 25 जुलाई 1974

जन्मस्थान:- बिलासपुर जिला बिलासपुर बिलासपुर छतीसगढ़

विवाह की तिथि:- 19 नवंबर 2000

पत्नी का नाम :- आरती सिंह

पत्नी की जन्मतिथि:- 5 जुलाई 1976

संतान- 2 पुत्र

शैक्षणिक योग्यता- बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र।

व्यवसाय- कृषि

कुल संपत्ति- 27 करोड़ 75 लाख रुपये

स्थायी पता- पुरानी बस्ती, अकलतरा

जिला जांजगीर- चाम्पा छतीसगढ़ 495552

मोबाइल नंबर- 94255-30745

राजधानी रायपुर में स्थानीय पता- 404 नेचर्ला बिल्डिंग, दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर छतीसगढ़

अभिरुचि- अध्ययन, लेखन,भ्रमण, वन्यजीव संरक्षण

विदेश यात्राएं- स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, थाईलैंड, मलेशिया,जर्मनी,इटली,दक्षिण अफ्रीका

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:-

सौरभ सिंह जांजगीर- चाम्पा जिले की अकलतरा विधानसभा से विधायक है। राजनीति में आने से पहले भी सौरभ सिंह पढ़ाई में कुशाग्र बुद्धि के थे।उन्होंने राजनीति शास्त्र में बीए ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। राजनीति शास्त्र व भूगोल को मुख्य विषय रखते हुए उन्होंने यूपीएससी मेंस क्लियर कर 1998 व 1999 में यूपीएससी के इंटरव्यू तक पहुँचे। राजनीति में आने के बाद वे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे। जिसके बाद पहली बार 2008 मे बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। फिर 2018 में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से विधायक हेतु निर्वाचित हुए। वे सदस्य भाजपा कार्यसमिति भी रहे। 2010-14 तक वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति छतीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-21 तक वे सदस्य स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति,याचिका समिति,छतीसगढ़ विधानसभा रहे।

विधायक सौरभ सिंह ने अपने विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने औद्योगिक कॉरिडोर के लिए सड़क भी बनवाई। भारतमाला व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़के बनवाई। धार्मिक स्थलों में लाइटिंग लगवाई व धान खरीदी केंद्र खुलवाया। सौरभ सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के 30 असींचित गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं।

Full View

अकलतरा विधानसभा जांजगीर चाम्पा जिले में आता है। जिसे क्षेत्र क्रमांक 33 के नाम से जाना जाता है। यह एक अनारक्षित सीट है। जहां मतदाताओं की कुल संख्या 203052 है। जिनमे से कुल 155596 (76.58%) मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे से भाजपा के सौरभ सिंह को 60502 (38.91%) वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी ऋचा जोगी रही। उन्हें 58648 (37.72%) वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू को 27667 (17.79%) वोट मिले।

Tags:    

Similar News