MLA Bhavna Bohra: 64 आदिवासी परिवार के लोगों ने की घर वापसी, भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया अभिनंदन
MLA Bhavna Bohra: विधायक भावना बोहरा ने आदिवासी परिवार के 64 लोगों की घर वापसी पर किया अभिनंदन, वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन सेवा हेतु 2 बाइक एमबुलेंस का किया शुभारम्भ
MLA Bhavna Bohra: रायपुर। पंडरिया विधानसभा में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों, विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार से प्रेरित होकरआदिवासी परिवार के 64 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की। आज ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एमबुलेंस का शुभारंभ भी किया। इस बाइक एमबुलेंस से छीरपानी एवं कुई-कुकदुर सहित आस पास के दर्जनों वनांचल, दूरस्थ एवं दुर्गम गांव को इसका लाभ मिलेगा। आपातकालीन समय मे त्वरित स्वास्थ्य सुविधा व अस्पताल तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे सैकड़ों परिवार को त्वरित उपचार की सुविधा मिलेगी।
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से आदिवासी एवं वनवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहें हैं जो धर्मांतरण करने वाले लोगों की मंशा पर कड़ा प्रहार है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र नेऊर के आस-पास के गांव से 115 एवं कुई-कुकदुर क्षेत्र के 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी। लगातार हो रही इन पहलों से जनजातीय समाज में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक रहा है। प्रकृति-पूजा, लोकदेवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को प्रलोभन देकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनजातीय समाज स्वयं अपनी अस्मिता और विरासत को पहचान रहा है। घर वापसी किसी पर दबाव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का स्वैच्छिक निर्णय है, जो भारतीय अस्मिता की रक्षा से जुड़ा हुआ है। उनके इस निर्णय और वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एम्बुलेंस उनकी सेवा में समर्पित किया है। दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में जहाँ सड़क सुविधा सीमित है, वहाँ बाइक एम्बुलेंस समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। आपात स्थिति में मरीजों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे समय की बचत होगी। गर्भवती माताओं, गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य केंद्र तक शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। हमें विश्वास है कि यह पहल वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सार्थक सिद्ध होगा।
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपने निजी स्वार्थ और लाभ के लिए आदिवासी समाज को गुमराह कर रहें हैं यदि वास्तव में उन्हें आदिवासी समाज की चिंता होती, तो उन्हें उनके इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और जनजातीय नायकों के संघर्षों से अवगत कराया जाता, न कि भ्रमित किया जाता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। पीएम जनमन योजना के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में पक्की सड़कें, आवास, बिजली, पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में 3000 से अधिक पीएम आवास, 100 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कें, बिजली आपूर्ति एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। टैंकरों के माध्यम से दूरस्थ व वनांचल क्षेत्रों तक शुद्ध पानी पहुँचाया जा रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। आदिवासी संस्कृति जल, जंगल और जमीन की रक्षा की भावना से जुड़ी है और इस अमूल्य विरासत को संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है और आदिवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम मर्सकोले ने सभा को संबोधित किया और विधायक भावना बोहरा के प्रयासों एवं उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पंडरिया जनपद अध्यक्ष बनंदनी साहू, चंद्र कुमार सोनी, कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वटिया, दुल्लापुर मंडल अध्यक्ष फलित साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रविश ठाकुर, पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पुरी गोस्वामी, कुंडा मंडल अध्यक्ष बालमुकुन्द चंद्रवंशी, इन्दौरी मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, रणवीरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, कुकदुर मंडल पूर्व अध्यक्ष रतिराम भट्ट, नवल पाण्डेय, हरिकृष्ण शुक्ला, ललित चंद्रवंशी, बसंत बोहरा, राजू पारख, स्वतंत्र तिवारी, कल्याण सिंह, रुपेश जैन, रविशंकर चंद्रवंशी, राजकुमार नेताम, मनोज बंजारे, अंजू शर्मा कुक्दुर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पार्वती सुनहले, जनपद सदस्य थानेश्वर जायसवाल, रविशंकर चंद्रवंशी, परमेश्वर चंद्रवंशी, महेन्द्र धृतलहरे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण, समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।