रतनपुर महामाया मंदिर में 5 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार का वृहद आयोजन, मंदिर ट्रस्ट 22 साल से कर रहा कार्यक्रम

Update: 2022-05-02 14:15 GMT

रतनपुर 02 मई 2022। सिद्ध शक्तिपीठ महामाया देवी मंदिर पब्लिक ट्रस्ट रतनपुर में भगवत् पाद आदिशंकराचार्य जयन्ती बैशाख शुक्ल पंचमी 05 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह का वृहत्त आयोजन किया जा रहा है। अब तक 275 ब्राह्मण बालकों ने सामूहिक उपनयन संस्कार में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया है। विगत 22 सालों से यह आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसमें मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उपनयन संस्कार संपूर्ण विधिविधान से किया जाता है।

जिसमें तेल हल्दी मुण्डन ब्रह्मभोज दीक्षा हवन भिक्षा काशीयात्रा आदि सभी संस्कार सम्पन्न कराया जाता है। सोलह संस्कारों में उपनयन वेदारम्भ एवं समावर्तन संस्कार का विशेष महत्व है। सामूहिक उपनयन संस्कार में बटूकों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ गोसेवा आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जाप्राप्त राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महन्त दुधाधारी मठ रायपुर एवं शिवरीनारायण मुख्य अभ्यागत होंगें। सामूहिक उपनयन संस्कार में मंदिर ट्रस्ट की ओर सभी बटूकों के लिए उपनयन हेतु आवश्यक सभी सामग्री कौपीन, मुंज, पाटी, पूजन सामग्री तथा बटूकों को उपहार में कुर्ता धोती टोपी दुपटटा प्रदान किया जाता है।

Similar News