करिश्मा कपूर की बेटी दिखती है बेहद ही खूबसूरत, करिश्मा और करीना दोनों को दे रही है टक्कर...देखें फोटो
मुंबई 8 जून 2022. मशहूर अदाकारा करिश्मा कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। आज भले ही एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन फैंस अज भी याद करते है। वहीँ संजय कपूर से तलाक लेने के बाद से दोनों बच्चों को अकेले ही संभाला है। एक्ट्रेस के बच्चे अब बड़े हो चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर फोटोज। इन फोटोज में समायरा काफी बदल गई हैं। समायरा दिन-ब-दिन अपनी मां की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत होती जा रही हैं। आइये जाने समायरा के बारे में...
17 साल की समायरा बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड्स में शुमार हैं। ऐसे में लोग सुहाना खान और खुशी कपूर की तरह ही लोग उनके बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। समायरा कपूर की इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपके लिए समायरा कपूर को पहचाना वाकई मुश्किल है। क्योंकि हमेशा चश्मा लगाए सीधी-सादी दिखने वालीं समायरा का इन तस्वीरों में बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में समायरा का लुक पहले से ज्यादा बदला नजर आ रहा है। उन्होंने पहली तस्वीर में व्हाइट रंग का स्लीवलेस टॉप पहना है। इस तस्वीर में समायरा को देखने के बाद आपको निश्चित तौर पर उनकी मां करिश्मा कपूर के कैजुअल स्टाइल की याद आ जाएगी। उनके गले में फंकी चैन और कानों में हूप्स और वेवी हेयर उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं। तो वही अन्य तस्वीरो में समायरा ने डीप नेक इनर टॉप पहना हुआ है और वह मिरर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "कपूर फैमिली की सबसे खूबसूरत लड़की". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "समायरा पहले से बहुत बदल गई है"।अधिकतर लोग समायरा की फोटो पर 'गॉर्जियस', 'ब्यूटीफुल' और 'ग्लैमरस' कमेंट कर रहे हैं।
करिश्मा कपूर ने साल 2004 में संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन तक चली नहीं और दोनों अलग हो गए। उनके दो बच्चे है। बेटी की नाम समायरा है और बेटे का नाम कियान है। तलाक के बाद करिश्मा कपूर बेटी समायरा और बेटे कियान दोनों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं लेकिन अक्सर बच्चे पिता संजय कपूर से मिलने जाते रहते हैं। 13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दी थी।
तलाक के बाद संजय ने बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है तो वहीं करिश्मा को एक डुप्लेक्स दिया। बता दें कि संजय बच्चों की पढ़ाई और बाकी खर्च भी उठा रहे हैं। करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। 2012 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा मां बबिता के साथ मुंबई में रहने लगी थीं। संजय ने अप्रैल 2017 में प्रिया सचदेव से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये संजय की तीसरी शादी है।
प्रिया सचदेवा भी तलाकशुदा है और पहली शादी से उनकी एक बेटी है। वहीं संजय से उनका एक बेटा है। करिश्मा के बच्चे मौसी करीना कपूर के काफी अटैच्ड है। अक्सर वे मौसी के घर उनसे मिलने जाते हैं।
एक तसवीर में समायरा कपूर अपनी मासी करीना कपूर के साथ नजर आ रही है।करीना और वो एथनिक ड्रेस में है और बेबो उसे प्यार से गाल पर किस कर रही है। एक अन्य तसवीर में वो अपनी मां के साथ खड़ी है। करिश्मा पिंक जंपसूट में है और समायरा रेड आउटफिट में है. स्टारकिड अपनी मां से हाइट में बस थोड़ी सी छोटी दिख रही है।