उर्फी जावेद का समंदर किनारे वाला VIDEO देख फैंस भड़के, यूजर ने लिखा,"आज कुछ भी नहीं प...

Update: 2022-05-11 12:18 GMT
उर्फी जावेद का समंदर किनारे वाला VIDEO देख फैंस भड़के, यूजर ने लिखा,"आज कुछ भी नहीं प...
  • whatsapp icon

मुंबई 11 मई 2022. फैशन डीवा होने के साथ उर्फी अब एक डिजाइनर भी बनती जा रही हैं। उर्फी अपने कई सारे बोल्ड और रिवीलिंग कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं और उसे पहनकर खूब कहर भी बरपाती हैं। उर्फी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी ऐसी ही अतरंगी तस्वीरें और वीडियो से भरा हुआ हैं। अपनी स्टाइलिंग के चलते वह हर बार लाइमलाइट में आ जाती हैं। इस बार उर्फी ने अपने फैंस को अपने कपड़ों से एक बार फिर चौंका दिया है।

उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर समंदर किनारे बनाया गया एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने आप डिजाइन की गई बिकीनी पहनी हुई है। वायरल होती इस वीडियो में अभिनेत्री ने सीप से बनी बिकीनी टॉप के साथ सी-थ्रू फैबरिक ड्रेप किया हुआ है। अपने इस वीडियो को साझा करते हुए उर्फी ने लिखा," यह बिकीनी टॉप मैंने शेल्स का इस्तेमाल करके खुद बनाया है और अपने पैरों को सी-थ्रू फैब्रिक से ढंका है।" उनका यह बोल्ड लुक देख लोगों के होश उड़ गए हैं, जिसके बाद वह लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

इस वीडियो को देख फैंस नाराज हो गए और वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा,"आज कुछ भी नहीं पहना है....हे भगवान।" इस तरह से और भी कई लोगों ने इस वीडियो पर भद्दे कमेंट किए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उनका यह लुक काफी पसंद आया। वैसे ही एक यूजर ने लिखा,"ग्रेट वीडियो।"

Tags:    

Similar News