दुखद खबर: नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा का सड़क हादसे में निधन...

Update: 2024-01-07 14:40 GMT

रायपुर। आज अपरान्ह बिलासपुर रोड पर नांदघाट के पास सड़क हादसे में सामाजिक कार्यकर्ता और रायपुर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा का निधन हो गया। वे आज सुबह किसी काम के सिलसिले में खुद ही गाड़ी ड्राइव कर बिलासपुर गए थे। बिलासपुर से लौटते वक्त करीब साढ़े तीन बजे किसी को बचाते समय उनकी गाड़ी दुर्घनाग्रस्त हो गई। उनके सिर में गहरा जख्म लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 

हालांकि, सड़क किनारे पलटी गाड़ी देखकर लोगों ने उन्हें निकाल नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डाक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। विश्वजीत की पहचान भी देर से हुई। उनके मोबाइल से लास्ट कॉल पर रिकॉल किया गया तो पता चला उनके बारे में।

विश्वजीत मित्रा रायपुर के विकास को लेकर काफी सक्रिय रहते थे। नागरिक संघर्ष समिति के जरिए वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाई कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी। कोर्ट ने कलेक्टरों, एसपी को कार्रवाई का आदेश दिया। कार्रवाई नहीं हुई तो अवमानना याचिका भी लगाई। समाज से जुड़े कई मामलों को लेकर वे सड़के लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ते रहे। उनके मौत की खबर से उन्हें जानने वाले स्तब्ध हैं। रायपुर के डाक्टर राकेश गुप्ता से वे काफी क्लोज थे। डाक्टर गुप्ता ने कहा, रायपुर ने शहर और समाज की चिंता करने वाला एक शख्स खो दिया। 

विश्वजीत की आयु करीब 58 साल होगी। वे हॉकी के यूनिवर्सिटी प्लेयर रहे। उनकी पत्नी रायपुर साइंस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी एक बेटी मुंबई में है। कल सुबह की फ्लाइट से वे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News