डाक्टर प्रांजल मिश्रा को बेस्ट फ्री पेपर अवार्ड, रेटिना कांफ्रेंस में हुए सम्मानित

Update: 2022-06-08 08:08 GMT

रायपुर 8 जून 2022। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज के युवा डाक्टर प्रांजल मिश्रा को बेस्ट फ्री पेपर अवार्ड मिला है। उन्हें यह पुरस्कार मुंबई में सम्पन्न हुई 80 वीं एशिया पेसिफिक विट्रो रेटिना कांफ्रेंस में प्रदान की गई है। उनके द्वारा तैयार रिसर्च पेपर एशिया का बेस्ट पेपर माना गया है।

डाक्टर मिश्रा ने अपनी फेलोशिप नारायण नेत्रालय बेंगलुरू से पूरी की है। डाक्टर मिश्रा युवा क्लीनिशियन व सर्जन है जो वर्तमान में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं। डाक्टर मिश्रा रिसर्च और एकेडमिक्स में रुचि रखते हैं। डाक्टर मिश्रा द्वारा 20 से ज्यादा नेशनल व इंटरनेशनल रिसर्च पेपर प्रकाशित किये जा चुके हैं।

Similar News