हैवानियत से परेशान पत्नी ने पति को उतारा मौत के घात... पहले सब्जी में नींद की गोली मिलाकर खिलाई, फिर चाकू से गोदकर उतार दिया मौत के घाट...

Update: 2022-03-25 08:17 GMT

नईदिल्ली 25 मार्च 2022. राजस्थान के भरतपुर में बेटियों के सामने पति द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने गुस्साई पत्नी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी, पति की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए और महिला को हिरासत में ले लिया है.

खबरों के अनुसार, ये सनसनीखेज मामला राजस्थान के भरतपुर का है. मृतक जितेंद्र (30) की शादी 12 साल पहले 28 वर्षीया युवती से हुई थी. जितेंद्र की कस्बे में ही फ्रूट की दुकान है. महिला ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र शराब पीने का आदी था. वह उसे बुरी तरह से पीटता था. इसके बाद वह शारीरिक यातनाएं देता था. कई बार उसे टोका भी लेकिन जितेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अप्राकृतिक तरीके से भी उसके साथ रिलेशन बनाता था.

मृतक की पत्नी ने बताया कि 21 मार्च की रात को भी शराब के नशे में आया और घर में आते ही मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं, वह अश्लील हरकतें भी करने लगा. जब उससे ये सहन नहीं हुआ तो पहले खुद मरने की सोची. फिर उसे अपनी दो बच्चियों का ख्याल आया तो फिर रात में ही पति को मौत के घाट उतार दिया.

पत्नी ने जितेंद्र की सब्जी में नींद की चार गोलियां मिलाईं और खाना खिलाया. जब जितेंद्र खाना खाकर सो गया तो वह रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच उठी. जितेंद्र गहरी नींद में था. महिला घर की रसोई से ही चाकू लेकर आई. उसने पहले अपने पति का मुंह, नाक दबा कर उसका गला घोंट दिया. इसके बाद उसने सिर पर चाकू से एक के बाद एक चार वार कर मार डाला.

Tags:    

Similar News