आवैध अहाता को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, टीआई को ज्ञापन सौंपकर अहाता को हटाने की मांग की....
रायपुर 12 मार्च 2022। तेलीबांधा शराब भट्टी के सामने संचालित आवैध अहाता को बंद करने की मांग को लेकर भाजयुमो ने आज जमकर प्रदर्शन किया। भाजयुमो ने इस बाबत थाना तेलीबांधा में एक ज्ञापन भी दिया।
भाजयुमो नेताओं ने अहाता को लेकर अपनी शिकायत में बताया कि, आये दिन अहाता के पास असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती है, जिस वजह से आने जाने वाली महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। आये दिन शराबियों की भीड़ की वजह से घटनाएं होती रहती है।
इन सभी विषय को लेकर भाजयुमो ने आज आवैध रूप से संचालित हो रहे अहाता सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया और इस समस्या से तेलीबांधा थाने के प्रभारी को अवगत कराया। साथ ही विज्ञप्ति देकर समस्या को निराकरण करने का अनुरोध किया गया।