कलेक्टर को पितृ शोक: जांजगीर कलेक्टर के पिता एमएन सिन्हा का देहावसान, आज होगा अंतिम संस्कार
बिलासपुर। जांजगीर के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के पिता का निधन हो गया। तारन प्रकाश सिन्हा के पिता एमएन सिन्हा शासकीय विद्यालय में प्राचार्य के पद से सेवानृवित हुए थे। उनके परिवार में उनके पुत्र तारन प्रकाश सिन्हा जांजगीर जिले के कलेक्टर है। उनके एक पुत्र तारकेश्वर प्रकाश सिन्हा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी है। उनकी एक बेटी अनुपमा सक्सेना गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र की प्रोफेसर है। एमएन सिन्हा की एक और बेटी लतिका श्रीवास्तव है। एमएन सिन्हा अपने पीछे पत्नी सुषमा सिन्हा के अलावा दो बेटे व दो बेटी को छोड़ कर गए हैं । आज बिलासपुर के सरकंडा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे संपन्न होगा।