CG News: CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने किया आमंत्रित
CG News: रायपुर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान सीएम को रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप मेें शामिल होने आमंत्रित किया गया।
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू सहित पत्रकार सौरभ सिंह परिहार शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा सभी विषयों पर समुचित पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास तथा मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।