यहां हुआ जन्म दो सिर वाले बछड़े का, देखकर हैरान हुए लोग, बोले- 'ये दूसरी दुनिया का जीव.. देखें VIDEO

Update: 2021-12-21 02:30 GMT

नईदिल्ली 21 दिसंबर 2021 I  अगर आपने कभी एलियन्स (Aliens) से जुड़ी फिल्में देखी होंगी तो अक्सर दो सिर वाले जीवों (Two Head Creatures) को देखा होगा. ये जीव अक्सर धरती पर आकर तबाही मचाते नजर आते हैं और अपनी शैतानी हरकतों से सभी को डरा देते हैं. वैसे हकीकत में भी दो सिर वाले कई जीव धरती पर हुए हैं जिन्होंने लोगों को चौंकाया है मगर अब दो सिर वाले बछड़े को देखकर लोगों की डर से हालत खराब हो गई है. इस जीव को लोग दूसरी दुनिया का बताने लगे हैं.  ब्राजील के एसपिरीतो सैंतो (Espirito Santo, Brazil) में नोवा वेनेसिया नाम का एक क्षेत्र है जहां हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं. यहां एक गाय ने 13 दिसंबर को 2 सिर वाले बछड़े (Cow Gave Birth to 2 Headed Calf in Brazil) को जन्म दिया है. हैरानी ये है कि दो सिर होने के कारण ये बछड़ा चलना तो दूर, उठ भी नहीं पा रहा है. इसलिए इसे खाना खाने में भी बहुत समस्या हो रही है.

Full View

पहले भी घट चुकी है इस तरह की घटना :-    हालांकि, किस गड़बड़ी के कारण ऐसा बच्चा पैदा हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आलम ये है कि लोगों के बीच यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसकी चर्चाएं दुनियाभर में हो चुकी है। भारत में भी इस तरह के मामले देखने को मिले हैं। 

Full View

दो सिर होने के कारण बछड़े को खाने-पीने में भी काफी समस्याएं हो रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बछड़ा ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है, इस वजह से गाय यानी बछड़े की मां उसे दूध नहीं पिला पा रही है. इसलिए फिलहाल बछड़े को बोतल के जरिये दूध पिलाया जा रहा है. दरअसल, बछड़े के ठीक से खड़े नहीं हो पाने का कारण ये बताया जा रहा है कि दो सिर होने के कारण उसके दिमाग भी दो होंगे और ऐसे में बछड़ा दोनों दिमाग का संतुलन नहीं बना पा रहा है. इसलिए न तो वह खड़ा हो पा रहा है और न ही चल पा रहा है रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय के मालिक ने जानवरों के कई डॉक्टरों से संपर्क किया है और उन्हें इस संबंध में जानकारी दी है, लेकिन डॉक्टर भी इस अजीबोगरीब मामले को देख कर हैरान हैं और इस बारे में नहीं बता पा रहे हैं कि बछड़ा जिंदा रह पाएगा या उसकी मौत हो जाएगी. गाय के मालिक ने बताया कि यह 'अजीबोगरीब' बछड़ा उसकी गाय का तीसरा बच्चा है. इससे पहले जो दो बच्चे पैदा हुए थे, वे बिल्कुल सही सलामत हुए थे. उन्होंने बताया कि गाय बछड़ा देने वाली है, इस बात की जानकारी तो उन्हें थी, लेकिन दो सिर वाला बछड़ा पैदा होगा, इसके बारे में उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था. पहली बार में बछड़े को देख कर वह भी हैरान हो गए थे. फिर बाद में उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुलाया और बछड़े को दिखाया. इसके बाद तो यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और अब तो पूरी दुनिया इस दो मुंह वाले बछड़े के बारे में जानकर हैरान है.

Tags:    

Similar News