सहायक शिक्षक करेंगे भूख हड़ताल: विधानसभा घेराव, जेल भरो आंदोलन के बाद कल भूख हड़ताल में बैठेंगे सहायक शिक्षक...
रायपुर 15 दिसम्बर 2021। सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले आज जेल भरो आंदोलन के बाद फेडरेशन ने कल भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। कल फेडरेशन के अध्यक्ष ने सहायक शिक्षको से भूख हड़ताल में बैठने का आह्वावाहन किया हैं। ज्ञातव्य हैं कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षक 11 दिसम्बर से राजधानी के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में धरने पर बैठे हैं। उन्होने पहले चरण में 13 दिसम्बर को विधानसभा घेराव के लिये कूच किया था। उसके बाद आज जेल भरो आंदोलन किया जिसमें राज्य भर से पहुँचे 25 हजार से अधिक शिक्षको ने अपनी गिरफ्तारीया दी। गिरफ्तार शिक्षको को स्प्रे शाला मैदान स्थित अस्थायी जेल में दो घण्टे रखने के बाद रिहा कर दिया गया।
शिक्षक मुख्यमंत्री से मिलने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। शिक्षको ने वेतन विसंगति दूर होने तक आंदोलन करने का एलान कर दिया हैं। आंदोलन के तीसरे चरण में 6 वे दिन सहायक शिक्षको ने भूख हड़ताल का निर्णय लिया है।
सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा ने वीडियो जारी कर कल शिक्षको से भूख हड़ताल में बैठने की अपील की हैं।