अपराध करने वालों की खैर नहीं, व्यवसायियों की मदद से क्षेत्र में लगये गए 22 सीसीटीवी कैमरे...पुलिस ने किया सम्मानित

Update: 2022-12-13 16:44 GMT

रायपुर। राजधानी के खमतराई क्षेत्र अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए व्यवसायियों की मद्दत से 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इन कैमरों की मदद से क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं, अपराध करने वालों की जानकारी के पुलिस को आसानी से मिल सकेगी। ये कैमरे खमतराई इलाके के प्रमुख चौक चौराहे पर लगाये गए, इन कैमरों की मदद से अड्डेबाजों पर भी नजर रखी जा सकेगी। रायपुर पुलिस ने इस सहयोग के लिए व्यवसायियों का धन्यवाद कर उन्हें सम्मानित किया।

दरअसल, SSP प्रशांत अग्रवाल ने अपराधों की रोकथाम व अपराधों में अंकुश लगाने थाना क्षेत्र में कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिए है, इसी के तहत आज थाना खमतराई क्षेत्र में पुलिस सहायता केन्द्र बंजारी धाम के ट्रांसपोर्ट नगर व आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर 22 नग cctv आईपी कैमरा व्यवसायियों के सहयोग से लगाया गया। बस्तर कोरापुट परिवहन संघ, ट्रक मैकेनिक संघ रायपुर (छ.ग.),आशोक लिलैण्ड सर्विसिंग सेन्टर, एडोर फैक्ट्री भनपुरी, कविता पॉलिमर्स भनपुरी व आसपास के व्यवसायी की मदद से एनवीआर पुलिस सहायता केन्द्र बंजारी धाम में लगाया गया है।

आज इसका शुभारंभ ASP अभिषेक माहेश्वरी, DSP राजीव शर्मा उरला, निरीक्षक सोनल ग्वाला की मौजूदगी में किया गया। कैमरा लगाने के प्रथम चरण में ये 22 नग कैमरे बंजारी चौक ,ट्रांसपोर्टनगर गेट न एक दो तीन, मेटल चौक, उर्कुरा फाटक चौक, सिपेट रोड एकता चौक में लगाये गये है आगे भी इसी तरह क्षेत्र के अन्य स्थानों में जनसहयोग से अधिक से अधिक कैमरा लगाये जाने का निर्णय लिया गया जिससे आगामी दिनों में पुलिस अपराधिक जांच एवं अपराधों की रोकथाम अड्डे बाजों, असामाजिक तत्वों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी कार्यक्रम में ASP व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कैमरा लगाने में सहयोग करने वाले ट्रांसपोर्टर व व्यवसायी को सम्मानित किया गया।

Tags:    

Similar News