अग्निपथ बवाल: प्रदर्शनकारियों ने मचाई लूट, स्टेशन में की तोड़फोड़ रुपये भी ले भागे... देखें वीडियो

Update: 2022-06-19 09:45 GMT

पटना 19 जून 2022 I सरकार की अग्निपथ योजना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस योजना अग्निपथ स्कीम के खिलाफ पिछले दिनों से कई लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में कुछ लोगों को दुकानों से सामान लूटते हुए देखा जा सकता है. राजधानी पटना से लेकर सुपौल तक कई जिलों में भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहा है और अब तक कई ट्रेनों को फूंका जा चुका है. बिहिया में रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. बिहिया रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपये भी लूट लिए. जीआरपी में भी प्रदर्शकारियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. हालांकि अग्निपथ योजना के चलते कई जगहों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी के चलते बिहार के प्रदर्शनकारियों ने राज्य को बंद करने का ऐलान भी किया था. देखें लूटपाट की यह वीडियो...

सरकार की 'अग्निपथ योजना' के मुताबिक केवल 4 साल आर्मी में सेवा का मौका दिए जाने के बाद रिटायर किए जाने पर युवाओं के बीच काफी आक्रोश देखा जा सकता है. बिहार के बाद राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी प्रदर्शन काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. आपको बता दें कि भर्ती किए गए सभी जवानों में से 25% को सेना में जगह दी जाएगी और यही बात छात्रों को परेशान कर रही है. जहां एक ओर सरकार अपने इस फैसले की खूब वाह-वाही कर रही है, वहीं विपक्ष इस पर मोर्चा खोलने की तैयारियां कर रहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस रविवार को सुबह जंतर मंतर पर 'सत्याग्रह' करने वाली है. 

Tags:    

Similar News